नक्सलियों का सुरक्षाबलों को नुक़सान पहुँचने का नापाक़ मंसूबा हुआ नाकाम, ब्लास्टिंग वायर सहित इलेक्ट्रिक वायर बरामद… |

बचेली: पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी0 (भापुसे.), उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भापुसे.) दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ श्री विकास कठेरिया (भापुसे.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कुमार बर्मन (रापुसे.) के निर्देशानुसार दिनांक 20.10.2023 को क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थाना अरनपुर का बल,बीएसएफ़ के साथ निकले हुए थे कि पोटाली-नहाडी मोड के पास सडक किनारे बाहर की ओर निकला हुआ वायर दिखाई दिया।
read more- सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर बस नेशनल हाईवे पर पलटी, 12 यात्री घायल…
जिसे सी.आर.पी.एफ बल बीडीएस टीम से क्लीयर कराने पर करीबन 1 माह पूर्व से पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट करने के लिए कच्चे मार्ग नहाडी पोटाली के मध्य भाग में करीबन डेढ़ फीट का गड्ढा खोदकर 12-13 फीट बिजली वायर एवं करीबन एक फीट ब्लास्टिंग वायर डालकर रखें थे और गड्ढे को पत्थर से भर कर रखे थे जिसें सुरक्षित निकालकर पुनः भराव किया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं और ज़िले में लगातार गश्त सर्चिंग जारी है।




