महीला का आरोप, सपने में आकर तांत्रिक ने किया कई बार दुष्कर्म

औरंगाबाद। दरअसल कुडवा थाने के गांधी मैदान इलाके की रहने वाली महिला ने इस साल जनवरी में तांत्रिक प्रशांत चतुर्वेदी से संपर्क किया था, क्योंकि उसका बेटा गंभीर रूप से बीमार था। महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपने बेटे के ठीक होने के लिए तंत्र-मंत्र का अनुष्ठान करवाया था, लेकिन उसके बेटे की 15 दिन बाद मौत हो गई। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि अपने बेटे की मौत के बाद महिला काली बाड़ी मंदिर गई, जहां चतुर्वेदी रहता है और उससे यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि उसके बेटे की मौत कैसे हुई।
महिला ने आरोप लगाया कि चतुर्वेदी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बेटे ने उसे बचाया। लेकिन उस समय महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। उसने आरोप लगाया है कि चतुर्वेदी तब से उसके सपने में आ रहा है और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। हालांकि लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया था। लेकिन सबूतों के आभाव में बांड पर उसे छोड़ दिया है।




