छत्तीसगढ़

नहाने के दौरान पंचधारी डेम में डूबा नाबालिग… |


CG News शहर के पंचधारी डेम में एक बार फिर एक नाबालिग की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। मृतक डभरा का रहने वाला है जो अपने अपने मामा घर आया हुआ था और अपने 4 दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सक्ती जिले के डभरा निवासी अधिवक्ता जागेश्वर कर्ष का 15 वर्षीय पुत्र लीलाधर कर्ष इस साल आठवीं कक्षा पास कर नवमीं में पहुंचा था। चूंकि, अभी छुट्टी चल रही है इसलिए वह घूमने के लिए अपने मामा घर यानी रायगढ़ के जूटमिल आया था।



read more- Suicide : प्रेमी जोड़े ने पेड़ में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस…

CG News : सुबह लगभग 9 बजे लीलाधर अपने ममेरे भाई और उसके 3 दोस्तों के साथ नदी नहाने के लिए निकला था। पांचों नाबालिग हंसी-ठिठोली करते हुए सर्किट हाउस के पीछे गोवर्धनपुर स्थित पचधारी डैम गए। लगभग साढ़े 9 बजे लीलाधर अपने ममेरे भाई और उसके दोस्तों को पंचधारी एनीकट के पीछे छलांग मारकर तैरते देख वह भी कूद गया। लीलाधर को गहरे पानी में जम्प करते देख ममेरे भाई को लगा कि उसे भी तैरना आता होगा, लेकिन ऐसा नहीं था। लीलाधर को छोड़ चारों बालक पंचधारी के पीछे भाग में तैरकर नहाते रहे, पर डभरा से आया छात्र डूब गया। पहले दोस्तों को लगा कि लीलाधर डुबकी लगाते हुए नहा रहा है, मगर जब कुछ देर बाद भी वह पानी से बाहर नहीं निकला तो वे उसे खोजने लगे।

CG News : काफी समय बाद लीलाधर के बालों को पानी के ऊपर आते देख बदहवास दोस्त उसे खींचकर किनारे ले गए तो देखा कि अधिक पानी पी जाने की वजह से वह बेसुध था। जिसके बाद आसपास नहा रहे लोगों की मदद से लीलाधर को एनीकट से रोड की तरफ ले गए। फिर किसी तरह ऑटो रिक्शे से उसे जिला चिकित्सालय लेकर गए तो डॉक्टर्स ने लीलाधर को प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Related Articles

Back to top button