छत्तीसगढ़

प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन की आज अंतिम तिथि, जल्द भरें फॉर्म, लाखों लोग कर चूकें हैं अप्लाई…

रायपुर। अभ्यर्थी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PET) प्री-पालिटेक्निक टेस्ट(PPT) प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) प्री-मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करें।

वहीं छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET) के लिए भी आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। बीएड और डीएलएड उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थी आठ से 10 अप्रैल तक आनलाइन कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षाओें की शुरुआत प्री-एमसीए के साथ होगी, इसकी परीक्षा 30 मई को होगी। पीपीटी, सीजी टीईटी की परीक्षा 23 जून को होगी। वहीं बीएससी नर्सिक की प्रवेश परीक्षा 23 जून को निर्धारित की गई है। पीपीएचटी और पीईटी की परीक्षा छह जून को प्रदेशभर में होगी। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में अबतक चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button