Cgnews – निर्माणाधीन मकान के दूसरी मंजिल से गिरा बुजुर्ग मजदुर, इलाज के दौरान मौत – cgtop36.com

रायगढ़ के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की ढलाई के दौरान एक बुजुर्ग मजदूर लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई । हादसा शहर के केलो विहार कॉलोनी से आगे आदर्श नगर का है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Read Also – प्रोफेसर छात्राओं से मंगाता था डांस का वीडियो, सुंदरता के हिसाब से देता था नंबर, लगाया गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि जूटमिल चौकी अंतर्गत गढ़उमरिया में रहने वाला बृजेश मेहर आत्मज दयाराम (62 वर्ष) रोजी मजदूरी कर अपने परिवार की परवरिश करता था। होलिका दहन के एक रोज पहले चक्रधर नगर थानांतर्गत केलो विहार कॉलोनी से आगे आदर्श नगर के एक निर्माणाधीन मकान के सेकेंड फ्लोर में ढलाई काम चल रहा था।
Read Also – अंतर्राष्ट्रीय वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार
वहीं बृजेश भी श्रमिक साथियों के साथ रॉ-मटेरियल को नीचे से ऊपर ले जा रहा था। शाम 4 बजे बृजेश निर्माणाधीन मकान के लगभग 20 फीट ऊपर दूसरी मंजिल से नीचे उतर रहा था तभी अचानक शारीरिक सन्तुलन बिगड़ते ही वह गिर गया। बुजुर्ग मजदूर के नीचे गिरने की घटना से वहां कामगारों में भगदड़ मचते ही डर के मारे कुछ देर उन्होंने काम करने से हाथ खड़े कर दिए। चूंकि, ऊंचाई से गिरने के कारण बृजेश बुरी तरह जख्मी हो गया था, इसलिए तत्काल उसे वाहन द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



