बीजापुर से बड़ी खबर, IED हमले में प्रधान आरक्षक शहीद
जिले में आईडी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक घायल बताए जा रहे हैं। कुटरू इलाके के अम्बेलि में नक्सलियों ने आईडी कर दिया। जिसके चपेट में आने से प्रधान आरक्षक थलेन्द्र कुमार नायक की मौत हो गई। आरक्षक अमर ठाकुर घायल बताया जा रहा है। पूरा मामला कुटरू थानक्षेत्र का है। खबर की पुष्टि कुटरू एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान कुटरू क्षेत्र के अंबेली गांव में जवान IED की चपेट में आ गए। ब्लास्ट के चलते हेड कांस्टेबल थलेंद्र कुमार नायक शहीद हो गए। जबकि एक अन्य कांस्टेबल कमल ठाकुर घायल हैं। बताया जा रहा है कि गांव के अंतिम घर के पास पुल से पहले ही नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था।
वहीं दूसरी ओर सुकमा-बीजापुर बार्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ सवालों के घेरे में है। गांववालों का आरोप है कि वहां नक्सली थे ही नहीं। जवानों ने फायरिंग की थी। इसमें 9 लोग मारे गए, जबकि कई घायल हुए हैं। वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी. ने दावा किया है कि फायरिंग में 3 लोगों की मौत हुई है। उनके शव भी बरामद हुए हैं। अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।




