छत्तीसगढ़
गौरेला के ग्रेवी यार्ड में होगा पूर्व सीएम अजित जोगी का अंतिम संस्कार, अधिकारी जुटे तैयारी में
गौरेला के ज्योतिपुर के पावर हाउस के सामने ग्रेवी यार्ड में पूर्व सीएम अजीत जोगी का शनिवार को अंतिम संस्कार होगा। जिसके लिए अंतिम संस्कार को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।
गौरेला पेंड्रा में 4 हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं. अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर, एसपी और बिलासपुर एसपी समेत कई बड़े अधिकारी पहुंचे हुए हैं. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए चार हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है।



