छात्राओं की बेहोशी मामले में कलेक्टर का एक्शन, वार्डन को निलंबित करने के दिए निर्देश… |

उमरिया। जिले के शासकीय सुभाषाचद्र बोस बालिका छात्रावास बेलसरा में दर्जन भर छात्राओं की बेहोशी के मामले में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बड़ा एक्शन लेते हुए हुए जिम्मेदार छात्रावास अधीक्षिका केतकी सिंह को निलंबित कर दिया हैं. वहीं इस मामले में डीपीसी पर भी गाज गिर सकती है.
आपको बता दें कि, ग्राम बेलसरा स्थित छात्रावास में मंगलवार को दर्जन भर छात्राएं बेहोश हो गई थी, वार्डन के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और वार्डन ने छात्राओं का इलाज कराने की बजाय उन्हें घर भेज दिया था,
इस मामले में सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमिता दत्ता ने भी जानकारी होने के बाद कोई संज्ञान नहीं लिया है, जिस पर उनके ऊपर भी कार्यवाही की गाज गिरने के आसार हैं.

खास बात यह की इस पूरे मामले में जिले के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं की बीमारी मामले में जानकारी के बाद भी मामले को छुपाने का प्रयास किया गया है.




