छत्तीसगढ़

रायपुर – मेकाहारा में नहीं मिला सही इलाज तो नशे में धुत्त युवक skywalk से कूदा नीचे, हालत गंभीर – cgtop36.com


राजधानी रायपुर के मेकाहारा के सामने बने स्काई वॉक पर मंगलवार को अजीबो गरीब घटना देखने को मिली। दरअसल आज एक व्यक्ति किसी तरह स्काई वॉक पर चढ़ गया और हंगामा कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस की पूरी टीम व्यक्ति को बचाने में लगी थी पर वह किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं था।

तरह-तरह के प्रलोभन देकर व्यक्ति की मंसा जानने की कोशिश भी की गई पर नशे में धुत व्यक्ति कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन कर रेस्क्यू टीम को सूचित किया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन व्यक्ति स्काई वॉक के एक छोर से दूसरे छोर भाग रहा था। इतना ​ही नहीं नशे में धुत व्यक्ति स्काई वॉक पर उल्टा पैर लटक गया और उतरने को तैयार नहीं था।

लगभग 1 घंटे के मशक्कत बाद कंबल डालकर व्यक्ति को बचाया गया। इसके बाद व्यक्ति इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती करवाया गया है। वहीं व्यक्ति के इस हरकत से ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रही। लोगों की भीड़ के कारण सड़क जाम हो गया थ। बताया जा रहा है कि सतना मध्यप्रदेश का रहने वाला सुजीत साकेत मेकाहारा में भर्ती था। अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से परेशान था।



Related Articles

Back to top button