छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परिवार के साथ पहुंचे अपने गांव कुरुदडीह… |

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने परिवार के साथ अपने गांव कुरुदडीह पहुंचे। जहां उन्होंने खेतों में फसलों की लुआई पूरी हो जाने के बाद लुआई को अंतिम रूप देते हुए परंपरानुसार “बढ़ौना” रस्म का निर्वहन किया।
उन्होंने धान फसल की कटाई की और छत्तीसगढ़ी परंपरा बढ़ौना परम्परा को निभाया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मुक्तश्वरी बघेल, बेटे चेतन बघेल समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
read more- CG News: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार…
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि आज अपने खेत के ब्यारा में धान की गुणवत्ता देखी। इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। महतारी की कृपा सब पर बनी रहे।




