कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए , भाजपा पार्षद ने की डॉग हाउस बनाने की मांग

जगदलपुर। भाजपा की महिला पार्षद दीप्ति पांडेय ने कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए डॉग हाउस बनाने की मांग की नगर निगम के सदन में रखी है। पार्षद ने बताया कि ऐसा करने से आवारा कुत्तों का आतंक शहर में कम होगा। महिला पार्षद दीप्ति पांडेय ने कहा कि “जगदलपुर नगर निगम में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। शहर के 48 वार्डों में आवारा कुत्तों की वजह से आये दिन घटनाएं देखने को मिल रही है। इस मामले को पशु विभाग को भी अवगत कराया गया।
read also- रथ यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, जगदलपुर से पुरी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन…
लेकिन कोई असर देखने को नहीं मिला। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ के हर नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत में गाय का गौठान बनाया गया है। उसी की तर्ज पर एक कुत्ता गौठान की जगह चिन्हित करके बनाया जाए, जहां कुत्तों की नसबंदी भी की जाए। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि, वे इस मामले पर गंभीर चिंता करे और शहर में कुत्ता गौठान बनाएं।
” नगर निगम की महापौर सफिरा साहू ने भी इस गंभीर समस्या को मानते हुए कहा कि “आवारा कुत्तों की वजह से शहरवासी परेशान हैं। 31 मार्च को पेश हुए बजट में भी डॉग हाउस का जिक्र है। 1 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर डॉग हाउस के लिए शासन को भेजा गया है। जैसे ही कार्य को स्वीकृति मिलेगी। आने वाले दिनों को शहर में डॉग हाउस बनाने की बात भी कही है।”




