छग ब्रेकिंग – प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर कर दी हत्या, फिर खुद खा लिया चूहा मार दवा, पढ़े पूरा मामला
दुर्ग – प्रेमिका ने किसी दूसरे युवक से बातचीत शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर शुभम बेहरा से उसका विवाद हो गया। बात दोनों के ब्रेकअप तक पहुंच गई।प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती के शव की पहचान की।]
read also,,,छग ब्रेकिंग – गोठान में ठण्ड और भूख से 7 गायों की मौत, 7 की हालत गंभीर, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप
खुद खा लिया चूहा मार दवा
रात में ही आरोपी को ट्रेस कर लिया। इधर आरोपी घर पहुंचा और रात में रैट प्वाइंजन (चूहा मार जहर) खा लिया। उसके परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी शुभम बेहरा के स्वस्थ्य होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।
read also,,ब्रेकिंग – गरियाबंद के पैरी नदी में मिली लाश..ग्रामीणों में दहशत का माहौल
ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस के हाथ स्कूटर का नंबर लगा। पुलिस आरटीओ से स्कूटर के नम्बर को ट्रेस किया। खुर्सीपार जोन-1 निवासी संगीता बेहरा के नाम से रजिस्र्टड थी। पुलिस रात में ही उसके घर पहुंच गई थी, लेकिन शुभम ने चूहा मार दवा खा लिया था। इससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की की पहचान आरोपी के घर से ही हुई।
आरोपी अस्पताल में भर्ती
सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला ने बताया कि शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतिका के परिजनों के आरोप पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा
अंजोरा चौकी प्रभारी देवशरण सिंह ने बताया कि युवती की पहचान सेक्टर-4 निवासी अंकिता सरकार (18.5 वर्ष) के रूप में हुई। वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार को दोपहर में अंकिता के मोबाइल पर किसी ने फोन किया।
जल्दी आ जाऊंगी। घर से पैदल निकली।
करीब 1 बजे यह बोलकर घर से निकली कि सहेली के घर जा रही हूं। जल्दी आ जाऊंगी। घर से पैदल निकली। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि खुर्सीपार जोन-1 निवासी शुभम बेहरा (19 वर्ष) के साथ वह गई थी। उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
10 दिन पहले ही हुआ था ब्रेकअप
पुलिस ने बताया कि मृतिका ने किसी दूसरे युवक से बातचीत शुरू कर दिया था। इसी बात को लेकर शुभम बेहरा से उसका विवाद हो गया। बात दोनों के ब्रेकअप तक पहुंच गई। 10 दिन पहले ही शुभम से उसने ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात को लेकर शुभम के साथ महमरा एनीकट गई। शुभम ने जहां उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। सप्ताहभर पहले ही अंकिता ने अपना जन्मदिन मनाया था।
read also,,छग ब्रेकिंग – अब शादी-पार्टियों में बजेंगे डीजे, लेकिन करना होगा इन नियमो का पालन
पुलिस ने शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी शुभम बेहरा के स्वस्थ्य होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।मृतिका के परिजनों के आरोप पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।




