दिल्लीमनोरंजन

काला पत्थर को 42 साल पूरे होने पर अमिताभ ने पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा किया.. ओह !!! काफी समय हो गया…

दिल्ली। हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म काला पत्थर के तीन तस्वीरों को साझा किया है। इन तीनों तस्वीरों में अमिताभ बच्चन अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

बिग बी ने किया खुलासा, अभिनय से पहले करते थे कोयला खदान में नौकरी

24 अगस्त 1979 को रिलीज हुई फिल्म ‘काला पत्थर’ को 42 साल पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपनी पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर सांझा किया है। उन्होंने फिल्म ‘काला पत्थर’ के अपनी पुरानी तीन तस्वीरों को सांझा करते हुए कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने यह खुलासा किया कि काला पत्थर को 42 साल पूरे हो गए हैं। ओह !!! काफी समय हो गया… जब मैं अपनी कलकता कंपनी में कोल डिपार्टमेंट में काम करता था, फिल्मों में आने से पहले मेरी पहली नौकरी। धनबाद और आसनसोल में कोयला खदानों में वास्तव में काम करना।

Image credit Instagram

1975 की वास्तविक घटना पर आधारित है फिल्म ‘काला पत्थर’

दरअसल 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘काला पत्थर’, 1975 के धनबाद और चासनाला कोयला खदानों में हुई वास्तविक दुर्घटना पर आधारित है। यह फिल्म कोयला मजदूरों की दुर्दशा को दिखाने में सफल मानी गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन और निर्माण यश चोपड़ा ने किया है।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भारतीय नौसेना के पूर्व कैप्टन विजय पाल सिंह का किरदार निभाया था, जो अतीत की यादों को भुलाने के लिए बाद में एक कोयला खदान कर्मचारी बन जाता है। अमिताभ बच्चन के अलावा इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, संजीव कुमार, नीतू सिंह, राखी गुलज़ार, परवीन बॉबी और प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।

Related Articles

Back to top button