छग ब्रेकिंग – कार्यकर्ता सहायिका संघ ने आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का किया विरोध, केंद्र को बंद रखने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
कवर्धा – आंगनबाड़ी केंद्र को खोलने की अनुमति सरकार ने आज से दी हैं। लकिन अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के विरोध में खड़ी हो गई है। जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर केंद्र को बंद रखने की मांग की है।
read also,,छग ब्रेकिंग – नहाने के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से मासूम की मौत
कार्यकर्ता साहायिका संघ का कहना है कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता हैं। गर्म भोजन के बजाए सूखा राशन घर-घर पहुंचाने में हमें कोई परेशानी नहीं।
read also,,छग ब्रेकिंग – जिला कलेक्ट्रेट को किया गया सील, 8 अधिकारियों-कर्मचारियों मिले थे कोरोना पॉजिटिव
इससे सभी लोग सुरक्षित रहेंगे। बताते चले कि सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्र को आज से खुलने की अनुमति दी है। वहीं दूसरी ओर कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करने की बात कही हैं। इस बीच विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने बंद के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।




