
जशपुर -जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का नतीजा ग्रामीण बैठे धरने पर स्वास्थ्य विभाग मुर्दाबाद के लगे नारे इस स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर से ही भटक रहे है मरीज मिली जानकारी के अनुसार एक डिलवरी पैसेन्ट और एक बर्न पैसेन्ट इलाज के लिए पहुंचे थे, जब स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ा देख यहाँ से 15 किलोमीटर दूर कुनकुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मरीज।
बता के दी जिले के कुनकुरी स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत रनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर के बाद सारे कर्मचारी अस्पताल में ताला जड़कर कुनकुरी चले गए .इमरजेंसी केस के लिए एक नर्स भी नही थी जबकि इस स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर,नर्स समेत और भी कर्मचारी है क्योंकि यहाँ से बाकी स्वास्थ्य केंद्र की दूरी 15 से 20 किलोमीटर पर है इस वजह से यहां डॉक्टरों और नर्स का रेसिडेंट भी अस्पताल कैम्पस में रखा गया है। बाउजूद उसके कर्मचारियों का लापरवाही समझ से परे है।
जब ग्रामीणों ने बगीचा एसडीएम आकांशा त्रिपाठी को इसकी सूचना दी तो ग्रामीणों को आश्वासन के सिवा कुछ भी हाथ नही लगा, गुस्साए ग्रामीणों ने रात लगभग 7 बजे धरने में बैठ गए. Sdm बगीचा समय रहते अगर इनकी समस्या का कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर देती तो शायद धरने की नौबत नही आती।



