लाइफस्टाइल

हरेली तिहार – छत्तीसगढ़ का पारम्परिक और छत्तीसगढ़िया रंग का तिहार, गोधन न्याय योजना की होगी कल से शुरुवात

छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय और सबसे पहला त्यौहार हरेली त्यौहार है। पर्यावरण को समर्पित यह त्यौहार छत्तीसगढ़ी लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण दर्शाता है। सावन मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला यह त्यौहार पूर्णतः हरियाली का पर्व है इसीलिए हिंदी के हरियाली शब्द से हरेली शब्द की उत्पत्ति मानी जाती है। पिछली बार सीएम भूपेश ने इस दिन को यादगार बना दिया था। वह खुद घर से गेड़ी पर चढ़कर निकले और लोगों के बिच पहुंचे थे। जिससे पहली बार छत्तीसगढ़ के जनमानस में उनकी छवि छत्तीसगढ़िया सीएम के रूप में उभरी।

राज्य सरकार इस बार इस हरेली तिहार में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की शुरुवात करेगी जिसमें अब छत्तीसगढ़ में सभी जगहों से पशुधन के गोबर को ख़रीदा जायेगा। प्रदेश में सबसे पहले नरवा, गरवा, घुरूवा और बारी योजना शुरू हुई थी। इन सभी योजनाओं का अस्तित्व किसी न किसी रूप में आदिकाल से गावों में रहा है। अभी तक किसी ने इससे होने वाले फायदों के बारे नहीं सोचा था। वास्तव में यह योजना गांवो को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना है। गोधन न्याय योजना को छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार से शुरू करने की योजना है।

Also Read – पीना शुरू कर दें लहसुन की चाय, होंगे ये बड़े फायदे

किसानों का यह त्यौहार उनकी औज़ार पूजा से शुरू होता है, किसान आज काम पर नहीं जाते घर पर ही खेत के औजार व उपकरण जैसे नांगर, गैंती, कुदाली, रापा इत्यादि की साफ-सफाई कर पूजा करते हैं साथ ही साथ बैलों व गायों की भी इस शुभ दिन पर पूजा की जाती है। इस त्यौहार में सुबह – सुबह घरों के प्रवेश द्वार पर नीम की पत्तियाँ व चौखट में कील लगाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि द्वार पर नीम की पत्तियाँ व कील लगाने से घर में रहने वाले लोगो की नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती हैं ।

Also Read – जानिए रात में दूध का सेवन कितना है फायदेमंद, क्या कहता है शोध

हरेली में ग्रामीणों द्वारा अपने कुलदेवताओं का भी विशेष पूजन किया जाता है, विशेष पकवान जैसे गुड़ और चावल का चिला बनाकर मंदिरों में चढ़ाया जाता है। छत्तीसगढ़ के गावों मे तो इस पर्व की बड़ी धूम दिखती है। आजकल शहरों में भी आपकों दरवाज़े पर नीम टाँगने की रस्म दिख ही जाएगी और खेती के अलावा अन्य मजदूरी करने वाले लोग भी आज काम पर नही जाते।

आपको बता दें कि बारिश के दिनों में गड्ढो नालों में पानी भर जाने से बैक्टीरिया, कीट व अन्य हानिकारक वायरस पनपने का खतरा पैदा हो जाता है और दरवाज़े पर लगी नीम और लोहा उन्हीं हानिकारक वायरस को घर मे घुसने से रोकने का काम करती है। एक और महत्पूर्ण बात छत्तीसगढ़ी संस्कृति में घर के बाहर गोबर लीपने की वैज्ञानिक वजह भी हानिकारक वायरस से बचना ही है।

Also Read – इस मौसम में बढ़ता है डेंगू और मलेरिया का खतरा, ऐसे करें बचाव के घरेलू उपाय

हरेली पर्व का मुख्य आकर्षण गेड़ी होती है जो हर उम्र के लोगों को लुभाती है। पिछली बार राज्य सरकार ने यह आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से मनाया था। सीएम भूपेश ने यह कार्यक्रम अपने निवास में आयोजित किया था जिसमे छत्तीसगढ़ के लोगों को उन्होंने आमत्रित भी किया था। सीएम भूपेष ने इस दिन को यादगार बना दिया था। वह खुद घर से गेड़ी पर चढ़कर निकले और लोगों के बिच पहुंचे। हालाकिं मौजूदा वक़्त में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इसके आयोजन पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि गेड़ी बांस से बना एक सहारा होता है जिसके बीच मे पैर रखने के लिए खाँचा बनाया जाता है। गेड़ी की ऊँचाई हर कोई अपने हिसाब से तय करता है कई जगहों पर 10 फिट से भी ऊँची गेड़ी भी देखने को मिलती है।

Related Articles

Back to top button