छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते RES का सब इंजीनियर गिरफ्तार

जांजगीर – छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज के एवज में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने का सिलसिला लगातार जारी है. वही  ताजा मामला जांजगीर जिले से सामने आया है, जहाँ अकलतरा में आज  ACB की छापेमार कार्रवाई में 20 हजार की रिश्वत लेते RES का सब इंजीनियर गिरफ्तार किया गया।

read also,,,छग ब्रेकिंग – 5 आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, पढ़े किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

जनपद पंचायत में सब इंजीनियर को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, सब इंजीनियर के साथ ही उसका निजी सहयोगी भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सब इंजीनियर ने पंचायत के निर्माण कार्य के मूल्यांकन के बदले 20 हजार रुपए की मांग की थी। ये रिश्वत मुड़पार ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच से मांगी गई थी। जानकारी मिलने तक ACB की कार्रवाई जारी थी।

वहीं अकलतरा में ही चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है जिसमें एक महिला से सोने की चेन और कंगन की लूट की गई , दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button