प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्म 6 अगस्त 1949 को मोहन लाल साहू और जियान बाई साहू के घर छत्तीसगढ़ के ग्राम पतोरा विकासखंड बेरला जिला बेमेतरा (छ. ग.) में हुआ था। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। पेशे से किसान ताम्रध्वज ने मध्य प्रदेश विधानसभा में 1998-2000 के बीच विधायक रहते हुए शुरुआत की। इसके बाद वह 2000-2003 तक छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे।
कृषक परिवार से नाता रखने वाले ताम्रध्वज साहू साल 1998 से 2000 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे. इसके बाद अलग राज्य बनने पर छत्तीसगढ़ की पहली सरकार में साल 2000 से 2003 तक राज्य मंत्री रहे. इसके बाद वे साल 2003 व 2008 के चुनाव में जीतकर छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य बने लेकिन 2013 के चुनाव में वे अपनी बेमेतरा सीट से भाजपा के अवधेश चंदेल से हार गए. इसके बाद के लोकसभा चुनाव में भाजपा की कद्दावर नेता सरोज पांडेय को हराकर सांसद बने।
साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वह छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से सांसद बने। ताम्रध्वज अपने शांत और सरल स्वभाव की वजह से जाने जाते हैं। गृहमंत्री साहू हमेशा विवादों से दूर रहे। यहां जानिए उनसे जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें –
पूरा नाम -ताम्रध्वज साहू
जन्म तिथि – 06 Aug 1949
जन्म स्थान – पतोरा, जिला- बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
पार्टी का नाम – Indian National Congress
शिक्षा – 12th Pass
व्यवसाय – कृषक
पिता का नाम – श्री मोहन लाल साहू
माता का नाम – स्वर्गीय श्रीमती जियान बाई साहू
जीवनसाथी – श्रीमती कमला साहू
बेटा – 3
बेटी – 1
राजनैतिक जीवन
2018 – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में विजयी होकर प्रदेश के गृहमंत्री का कार्यभार संभाला, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के गृह, लोक निर्माण, जेल, पर्यटन, धार्मिक न्यास मंत्री हैं।
2014 – ताम्रध्वज साहू ने 2014 में लोकसभा चुनाव दुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजेपी की सरोज पांडे को हराया और 16 वीं लोकसभा में प्रवेश किया।
2013 – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2013 के दौरान, उन्होंने बेमेतरा निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार वे भाजपा के अवधेश सिंह चंदेल से हार गए।
2008- उन्होंने बेमेतरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल की। इस बार उन्होंने बीजेपी के अवधेश सिंह चंदेल को हराया।
2003 – ताम्रध्वज साहू ने धामधा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। उन्होंने भाजपा के जगेश्वर साहू को हराया।
2000 – 2003 – छत्तीसगढ़ सांसद से अलग होने के बाद, ताम्रध्वज छत्तीसगढ़ सरकार के राज्य शिक्षा, जल संसाधन मंत्री बने।
1998 – 2000 – ताम्रध्वज साहू ने धामधा से मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव जीता। उन्होंने भाजपा के लाभचंद बाफना को हराया।
वे कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति ; सलाहकार समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा राजभाषा समिति के सदस्य,बने।




