CG Breaking – ऑटो और कार की हुई जोरदार टक्कर, एक बाइक सवार भी आया चपेट में, हादसे में 9 लोग घायल |

राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर इलाके से हादसे की खबर आ रही है. जहां अभनपुर-रायपुर मार्ग पर निमोरा परसत्ती के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
read also..गरियाबंद ब्रेकिंग: नेशनल हाईवे 130c में बीच सड़क में घूमता दिखा तेंदुआ, वाहनों की लगी लंबी कतार….
आपको बता दें कि अभनपुर-रायपुर रोड पर कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, साथ ही एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया. हादसे में करीब 8 से 9 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. आपको बता दें कि भीषण सड़क हादसे में कुछ घायलों को अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ लोगों को रायपुर भेजा गया. यह मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
read also..CG NEWS – ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल




