inh24छत्तीसगढ़

कलियुगी मां ने एक के बाद एक तीन बच्चों को सुला दिया मौत की नींद, फिर खुद भी कूद गई कुवें में, आखिर क्यूँ रहस्य बरकरार

सरगुजा जिले से विदारक घटना सामने आई है। मानवता और ममता को शर्मसार कर देने वाली यह खबर सचमुच कलेजा चिर देती है। यहां कलयुगी माँ ने अपने ही 3 बच्चों को गला घोंटकर हत्या कर दी है। तीनों बच्चों की हत्या करने के बाद माँ ने भी कुएं में छलांग लगा दी। आखिरकार एक मां ने अपने ही तीन तीन बच्चों की क्यों हत्या की होगी यह कौतुहल बना हुवा है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला को गांव वालों ने किसी तरह बचा लिया है. पूरी घटना सरगुजा जिले के लखनपुर की है। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके की मुआयना के लिए पहुँच चुकी है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

बच्चों को महिला ने क्यों मारा, इस बात की पतासाजी की जा रही है. कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। तीनों बच्चों में 2 वर्ष, 4 वर्ष और 6 वर्ष के मासूमों की मौत हुई है. आरोपी महिला को लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Back to top button