छत्तीसगढ़

अश्लील फोटों और वीडियो पोस्ट करने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आईपी एड्रेस के जरिए की जाएगी जांच…

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। जिले में मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया और वेबसाइट पर अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड करने के 5 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 4 एफआईआर मनेंद्रगढ़ और एक एफआईआर पोड़ी थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस फोन के आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों की पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की एनसीआर ब्रांच ने इसकी जानकारी दी थी। साइबर की टीम ने एमसीबी में आरोपियों ने जिस आईडी से अश्लील फोटो, वीडियो अपलोड किए गए थे। उनके आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी ली गई।

आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाइल नंबर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन लेकर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। मनेंद्रगढ़ थाने में एक साथ पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज किया है। सभी में धारा 67 (ए) आईएनएफ की धारा लगाई गई है। वहीं, पोड़ी थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें धारा 67 (ए) आईएनएफ के साथ 15 चाइल्ड एक्ट लगाई गई है। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन धारकों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। देशभर में अश्लील वीडियो और फोटो सोशल साइट और वेबसाइट पर अपलोड करने की निगरानी एनसीआर ब्रांच नई दिल्ली द्वारा की जाती है। ऐसे मामलों की सूचना संबंधित जिलों को भेजी जाती थी। इन जानकारी के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।

Related Articles

Back to top button