Politicsछत्तीसगढ़

प्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच कार्टूनी जंग जारी, एक और कार्टून पोस्टर बीजेपी ने किया वायरल, लाठी पकड़े नजर आ रहे महंत

रायपुर। लाठी पकड़े चरणदास का कॉर्टून बीजेपी ने वायरल किया। x पोस्ट में लिखा, चरणदास जी, आज आपसे हर छत्तीसगढ़िया कह रहा है “मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मार” #पहलीलाठीमुझे_मार बता दें कि एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओं ने अपनी गलत बयानबाजी से बीजेपी को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया है। पहले ही पार्टी अपने नेताओं के लगातार हो रहे मोहभंग को लेकर संकट का सामना कर रही है।

इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पीएम मोदी पर अमर्यादित बयान दे दिया। महंत के बिगड़े बोल के बाद सोशल मीडिया पर नई मुहिम शुरू हो गई है। बीजेपी नेता पहली लाठी मुझे मार के नाम से लगातार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। बीते महीने पीएम नरेंद्र मोदी एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि विपक्षी दल उन्हें अभी तक 109 बार गालियां दे चुके हैं।

पीएम ने कहा था कि एक तरफ बीजेपी सरकार देश के भविष्य को लेकर लगातार योजनाएं बना रही है। हम अगली सरकार के पहले 100 दिनों का खाका तैयार करने में व्यस्त हैं और दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने मुझे 109वीं गाली दी। विपक्षी नेताओं का काम सिर्फ अब यही रह गया है।

Related Articles

Back to top button