बलौदाबाजार – रकम दुगुनी करने का लालच देकर फरार चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर आखिरकार गिरफ्तार, पलारी पुलिस की बड़ी सफलता
पलारी पुलिस की कार्यवाही फॉर्ड करके निवेशकों का 10 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी करने वाले आरोपी को पलारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – प्रार्थी पंचराम पिता छोटकू राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन महामाया चौक पलारी व अन्य निवेशकों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि PACL प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स एवं प्रबंधक निर्देशक 1. सुखदेव सिंह पिता रघुवीर सिंह 2. गुरमित सिंह पिता कुलवंत सिंह 3. सुब्रत भट्टाचार्य व अन्य के द्वारा प्रार्थी एवं निवेशकों के रूपये को निर्धारित अवधि में दुगूना करने का लालच देकर जमा कराये और समयावधि पूर्ण होने के बाद उक्त रकम को वापस नहीं किये है कि रिपोर्ट पर PACL प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स व प्रबंधक, निर्देशक के विरूद्ध थाना पलारी में अपराध क्रमांक धारा 420,34 भादवि0, 4,5 चिटफण्ड्स अधि0 10 छ0ग0 के नि0के हितों का संरक्षण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Read Also – Big Breaking – रायपुर के मेकाहारा में हुवा मर्डर, रसोइए की टंगिया मार की हत्या, फैली सनसनी
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री कल्याण एलेसेला, अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में प्रकरण के आरोपी आरोपी सुखदेव सिंह पिता रघुवीर सिंह उम्र 50 वर्ष पता ग्राम, पोस्ट झलियनपालन जिला रोपर पंजाब को दिनांक 06.07.2021 को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायायल पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी, आरक्षक सुमित स्वरूप मिश्रा, गांधीराम वर्मा, चन्द्रभानू यादव, विक्की वर्मा का विशेष योगदान रहा।




