छत्तीसगढ़

बीच चौराहे पर कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

एंकर – अम्बिकापुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर 24 मई की देर सुबह एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला, जहा तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार दो लोगो को ठोकर मरते हुए पटल गई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, साथ ही कार पलटी खाते हुए विद्धुत खंबे से जा टकराई, इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने कोतवाली थाने में दी,

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मैरीन ड्राइव तालाब की ओर से कार आ रही थी चौक पर अचानक स्कूटी सवार दो लोग तेजी से मोड़ पर पहुचे और सामने से दोनों में भिड़ंत हो गई, इस भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, कार सवार दो युवक जख्मी हालत में मौके से फरार हो गए,

स्कूटी सवार दोनों घायलों को डायल 112 की मदत से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेजाया गया जहा स्कूटी सवार उपचार के दौरान चाँदनी चौक निवासी युवक विक्की शुक्ला की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक का उपचार जारी है, इस मामले में अभी तक किसी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज नही कराई है, घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त हुई कार व स्कूटी को क्रेन के माध्यम से कोतवाली थाने भेजवाया गया है, जहा शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Back to top button