नारायणपुर – जिले एक बड़ी खबर निकर कर सामने आ रही है। की जिले के कड़ेनार और मंदोडा के पास हुई एक घटना में बस को विस्फोट कर उड़ाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बस में डीआरजी के जवान सवार थे, बस को नक्सलियों द्वारा विस्फोट कर उड़ाने की खबर मिली है। इस घटना में अब तक 3 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है, इस घटना में करीब 8 जवानों के घायल होने की खबर है।
read also..खबर का असर – रिश्वत लेने के आरोप में महिला पटवारी हुई निलंबित
डीजीपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है, इस घटना से सुरक्षाबल एक्टिव हो गए हैं। कहा जा रहा है कि बस में करीब 15 जवान सवार थे। धौड़ाई और पल्लीनार के बीच यह विस्फोट हुआ है। जवानों की बस कड़ेनार से कन्हार गांव बस लौट रही थी।




