छत्तीसगढ़

जल्द खुल सकती हैं मल्टीप्लेक्स छग में, ये हो सकते हैं नियम और शर्ते, जान लीजिये यह

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मल्टीप्लेक्सों में परिवार, ग्रुप बुकिंग और कपल्स की बुकिंग के लिए अलग-अलग सीटें क्रिएट की जा रही है। इन सीटों की बुकिंग के बाद एक सीट का अंतर रहेगा। इसके साथ ही फिल्मों के शुरू होने और खत्म होने के समय में भी अच्छा खासा अंतर रखा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म शुरू होने के पहले ही पूरा ऑडी सैनिटाइज किया जायेगा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। मल्टीप्लेक्स के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतू एप अनिवार्य होगा और साथ ही सभी को मास्क, ग्लब्स पहनना ही होगा।

बताया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा कोशिश की जाएगी कि डिजिटल ट्रांजेक्सन ही अधिक हो। प्रबंधन की कोशिश होगी कि पेपरलेस ट्रांजेक्शन ही हो। तो अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ आप पेमेंट भी करेंगे। कहा रहा है कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने इसके लिए सरकार को एक प्रस्ताव भी बनाकर भेजा है कि उन्हें खोलने की अनुमति मिलती है तो इन चीजों का ध्यान रखा जाएगा। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते मल्टीप्लेक्स को तगड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button