
कोरबा के बुधवारी बाजार में नकली नोट को असली बताकर खपाते हुए दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। गुरुवार को सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना मिला की बुधवारी बाजार में युवक को नकली नोट के साथ पकड़ा गया है। सूचना पर सीएसईबी पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे रमेशरा अमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वो अपने साथी राय बहादुर एवं गुलाब अहिरेश के साथ मोटरसाइकिल में नकली नोट लेकर बुधवारी बाजार में आकर अलग-अलग दुकानों में जाकर नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे थे।
Read Also – छत्तीसगढ़ – दूसरे के पंजीयन में धान बेचने की कोशिश, 301 कट्टा जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेशरा अमलेश की निशानदेही पर आरोपी उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से 200 रुपए एवं 500 रुपए मूल्य वर्ग का नकली नोट बरामद किया गया। अन्य आरोपी रायबहादुर एवं गुलाब अहिरेश को उसके साथी रमेशरा के पकड़े जाने की जानकारी हो गई थी, जिसके वजह से दोनों फरार हो गए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक आरोपी गुलाब अहिरेश मरवाही का पकड़ा गया।
Read Also – रायपुर – दिमागी रूप से कमजोर युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर फिर करने लगा हंगामा उसके बाद….
पूछताछ पर दोनों आरोपी ने बताया कि राय बहादुर अपने घर में नकली नोट छापने के लिए रंगीन प्रिंटर रखा है। उसी प्रिंटर से राय बहादुर नकली नोट छाप कर इन्हें देता है फिर तीनों आसपास के बाजारों में जाकर समान खरीददारी कर दुकानदार को नकली नोट पकड़ा देते हैं। आरोपी गुलाब अहिरेश के निशानदेही पर ग्राम रटगा जाकर राय बहादुर के घर से एक रंगीन प्रिंटर जब्त किया गया।
Read Also – छत्तीसगढ़ – जबरन उठाकर नाबालिग संग सामुहिक दुष्कर्म, पिता पर भी गलत काम करने का आरोप
आरोपी राय बहादुर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपीगण रमेशरा अमलेश के कब्जे से 8200 एवं गुलाब अहिरेश के कब्जे से 9300 रुपये कुल 17500 रुपए मूल्य नकली नोट,एक रंगीन प्रिंटर तथा एक मोटर साईकल जब्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 489(क) , 489(ख) एवं 489(ग) भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।



