inh24छत्तीसगढ़

शादी करने भागे युवक युवती हादसे का हो गए शिकार, दो बाइक में जबरदस्त हुई टक्कर, हालत नाजुक

एक प्रेमी जोड़ा जो घर से भागकर शादी करने निकला वह भी घायल हो गए, दोनों अब अस्पताल में

दुर्ग जिले में दो बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना में एक प्रेमी जोड़ा जो घर से भागकर शादी करने निकला वह भी घायल हो गए, दोनों अब अस्पताल में हैं। एक अन्य बाइक सवार युवक को भी चोट आई है। इस बाइक की आमने-सामने की टक्कर में प्रेमी जोड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Read Also – 63 साल की वृद्धा के घर छप्पर तोड़ घुसा युवक और किया दुष्कर्म, नशे में थी महिला

पूरी घटना अंडा इलाके की है जहां सड़क के मोड़ के कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई। प्रेमी-प्रेमिका वाली बाईक सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी, जिसके लड़का-लड़की जख्मी हो गये। आलबरस गांव के हेश कुमार ठाकुर अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भगाकर ले जा रहा था, दोनों का फैसला किसी सुरक्षित जगह पर पहुंच कर मंदिर में शादी करने का था।

Read Also – रायपुर हुक्काबार में पुलिस ने दबिश, कई नाबालिग हुक्के के दम भरते सपड़ाये, संचालक हिरासत में

युवक एवं उसकी गर्लफ्रेंड दोनों बाइक से रिसामा की तरफ जा रहे थे, उसी वक्त सामने से तामेश्वर वर्मा अपनी बाइक पर दोस्त हरनारायण यदु के साथ आ रहा था, इसी दौरान दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button