Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: भीषण सड़क हादसा: स्कूटी, मेटाडोर और ट्रक की जोरदार भिंड़त, दो की मौत, 3 की हालत गंभीर

केशकाल। कांकेर जिले के केशकाल से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मेटाडोर और तर्क की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक स्कूटी सवार भी चपेट में आ गया। हादसे के बाद NH30 पर लंबा जाम लग गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, फरसगांव थाने के NH-30 में स्कूटी, मेटाडोर और ट्रक में भिड़ंत हुई। इस हादसे में सकती सवार और मेटाडोर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मेटाडोर में सवार तीन मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस हादसे में ट्रक ड्राइवर घंटो तक ट्रक में ही फंसा रहा। ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button