छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई कांप उठेगा, दरअसल जिले के ओरछा मार्ग पर धनोरा के पास माड़ीन नदी पार करते समय यह हादसा हुआ।
बता दें कि हादसे में तीन महिलाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई है इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर एक महिला का शव भी बरामद कर लिया, वहीं दो महिलाओं के शव को निकालने के लिए धनोरा पुलिस और आइटीबीपी के जवान लगे हुए हैं।




