छत्तीसगढ़

Breaking News – रायपुर के अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद कर मरीज ने की आत्महत्या


राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित वी केयर हॉस्पिटल के दूसरी मंजिल से एक मरीज ने कुदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। सुचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

बता दें कि मृतक का नाम नरेंद्र कुमार सहरिया 23 वर्ष निवासी कबीरधाम है। नरेन्द्र को वी केयर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। तभी आज नरेंद्र ने हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटे आई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टेम कराने भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की तलाश करने परिजनों से पूछताछ कर रही है।



Related Articles

Back to top button