Love-All Movie Review: के के मेनन अपने शानदार अभिनय कौशल के लिए मशहूर हैं, जब भी वे कोई फिल्म करते हैं दर्शकों की उम्मीदें उनसे बढ़ जाती हैं और वे उन उम्मीदों पर खरे भी उतरते हैं. एक बार फिर वे दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए आगे आ गए हैं. उनकी आगामी स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म लव-ऑल 1 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है. यह एक साधारण परिवार की साधारण कहानी है, जिसमें जिंदगी की निराशा, प्रेरणा और परिवार के गहरे भावों को दिखाने की कोशिश की गई है. Dream Girl 2 Review: फनी वन लाइनर्स से भरी है Ayushmann Khurrana की ‘ड्रीम गर्ल 2’, प्यार को पाने की खातिर करम बना पूजा!
के के मेनन ने एक ऐसे पिता सिद्धार्थ शर्मा का किरदार निभाया है जो कि अपनी जवानी के दिनों में बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हुआ करते थे. लेकिन एक मोड़ ऐसा आता है कि उन्हें बैडमिंटन छोड़ना पड़ जाता है. उन्हें खेल से इतनी नफरत हो जाती है कि वह अपने बेटे आदित्य (अर्क जैन) को भी स्पोर्ट्स से दूर रखते हैं. लेकिन किस्मत कब क्या खेल खेले आपको क्या पता. उनका बेटा आदित्य बहुत ही अच्छा बैडमिंटन खिलाड़ी होता है, इसकी पहचान स्कूल में होती है. पर क्या सिद्धार्थ अपने बेटे को बैडमिंटन खेलने देंगे या सपना छीन लेंगे? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.




