inh24छत्तीसगढ़

पीतल एवं तांबा के तार, प्लेट, स्क्रेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कल्याण एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया बलौदाबाजार श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देर्शन में दिनांक 10.08.2021 को  निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में प्रआर रमेश मिश्रा आरक्षक सतपाल सिंह को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक सफेद रंग बोलोरो वाहन क्रमांक CG 07 BG 4418 संवारी गाडी में पीतल और तांबे का तार, स्क्रेप लेकर बलौदाबाजार से पलारी की ओर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहान के थाना के सामने उक्त वाहन को रोककर पूछताछ करने पर वाहन चालक अपना नाम जीवत रूपरेला पिता अनिल रूपरेला उम्र 23 वर्ष साकिन आर्शिवाद भवन के पीछे बैरन बाजार थाना सिटी

कोतवाली रायपुर जिला रायपुर छ0ग0 का होना बताये जिसके कब्जे से (1)  08 प्लास्टिक बोरी में पीतल स्क्रेप भरा हुआ वजनी 563 किलो ग्राम किमती 1,68,900/रू0 (2) 20 प्लास्टिक बोरी में तांबा स्क्रेप, वायर, प्लेट वजनी 985 किलो ग्राम किमती 4,92,500/रू0 (3) एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू किमती 3,000/रू0 (4) बोलोरो वाहन क्रमांक CG 07 BG 4418 किमती 5,00,000/रू0 जुमला किमती 11,64,400/रू0 रखे मिला जिन्हे धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया जो उक्त सामान का बिल, कागजात नही होना लिखित मे पेश किया, उक्त सामान चोरी का होना अन्देशा पर धारा 41(1+4)  जा0फौ0 /379 भादवि कार्यवाही किया गया है, आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ज्ञात हो कि आरोपी बलौदाबाजार से उक्त माल को 18.18 बजे में लेकर निकला था जिसे 18.40 बजे जप्त किया गया है उक्त अपराध से बचने के लिये गोपाल ट्रेडर्स बलौदाबाबाजार का कंप्यूटर कृत बिल पेश किया गया जिसमें समय 09.03 बजे लेख था ऐसा प्रतीत होता है कि पेश किया गया बिल जप्त माल का नहीं है इस संबंध में जांच की जा रही है। जिस किसी व्यक्ति का सामान है वह थाना पलारी आकर अपना दावेदारी पेश करें।

जप्त मशरूका –

1.  08 प्लास्टिक बोरी में पीतल स्क्रेप भरा हुआ वजनी 563 किलो ग्राम किमती 1,68,900/रू0

2. 20 प्लास्टिक बोरी में तांबा स्क्रेप, वायर, प्लेट वजनी 985 किलो ग्राम किमती 4,92,500/रू0

3. एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू किमती 3,000/रू0

4. बोलोरो वाहन क्रमांक CG 07 BG 4418 किमती 5,00,000/रू0

 जुमला किमती 11,64,400/रू0

आरोपी का नाम – जीवत रूपरेला पिता अनिल रूपरेला उम्र 23 वर्ष साकिन आर्शिवाद भवन के पीछे बैरन बाजार थाना सिटी कोतवाली रायपुर जिला रायपुर छ0ग0

Related Articles

Back to top button