छत्तीसगढ़
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, छग में 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की होगी अहम बैठक
छत्तीसगढ़ भाजपा शक्ति प्रदर्शन की जोरशोर से कर रही तैयारी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे पर छत्तीसगढ़ भाजपा शक्ति प्रदर्शन की जोरशोर से तैयारी कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सभागार में भाजपा नेताओं और अलग-अलग समाज प्रमुखों को सम्बोधित करेंगे।
बता दें कि नक्सलियों पर रणनीति बनाने के लिए देश के पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेने गृह मंत्री अमित शाह कल रायपुर पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि कश्मीर से धारा 370 हटने और CAA के बाद अमित शाह का पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह के एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी भी कर रखी है।




