छत्तीसगढ़

डॉ शिव डहरिया का जन्मदिन आज, भुपेश कैबिनेट के कद्दावर मंत्री हैं डहरिया

आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर शिव कुमार डहरिया का आज जन्मदिन है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैबिनेट में 25 दिसंबर को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी।

डॉक्टर डहरिया एक राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार में नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रम मंत्री हैं। डॉक्टर शिव डहरिया कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं, 2013 के विधानसभा चुनाव में शिव डहरिया ने बिलाईगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें भाजपा के डॉ सनम जांगड़े ने शिव डहरिया को हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद डॉ डहरिया ने विधानसभा चुनाव 2018 में आरंग सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय ढिंढीं को हराकर जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ में सत्ता में पिछले 15 सालों बाद कांग्रेस की वापसी हुई थी। आपको बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से पूरा छत्तीसगढ़ कांग्रेसमय हो गया।

https://inh24.com/if-you-have-not-filed-your-income-tax-return-by-this-date-then-you-will-have-to-pay-a-full-fine-know-this/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button