पत्नी की कर दी 5 टुकड़े, दो महीने तक पानी की टंकी में रखा डुबाकर, ऐसे हुवा खुलासा |

बिलासपुर के उसलापुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी सती साहू की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े किए। पुलिस हैरान तब रह गई जब मृतक सती साहू की लाश के टुकड़े उसी के घर की पानी की टंकी में मिले। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति पवन ठाकुर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव के टुकड़े को 1-2 महीने पहले टंकी में रखा गया होगा।
10 साल पहले हुई थी लव मैरिज
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह था जिसकी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया। मृतका की पहचान सीता साहू जबकि आरोपी की पहचान पवन ठाकुर के तौर पर हुई है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी पवन ठाकुर और सीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिसमें बेटी पांच साल की जबकि बेटा तीन साल का है।
दरअसल, पुलिस ने आरोपी पवन ठाकुर को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। इसके बाद जब पुलिस आगे की जांच करने आरोपी के घर पर तलाशी के लिए गई तो छत पर पानी के टंकी से बदबू आ रही थी। जब पुलिस ने टंकी को खोला तो उसमें लाश के टुकड़े मिले। पुलिस ने बताया कि पानी की टंकी में महिला की लाश टुकड़ों के अलावा आरोपी के घर से नकली नोटों का बंडल और नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़: बिलासपुर के उसलापुर में अपनी पत्नी सती साहू की कथित तौर पर हत्या करने और उसके टुकड़े-टुकड़े कर अपने घर की पानी की टंकी में रखने के आरोप में एक व्यक्ति पवन ठाकुर को हिरासत में लिया गया। शव बरामद, पुलिस का कहना है कि शव के टुकड़े को 1-2 महीने पहले टंकी में रखा गया होगा। pic.twitter.com/f6uqFyfYbv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




