राशिफल - अध्यात्म

24 March 2020 – जानिए आज का राशिफल, इन राशिवालों के लिए है आज का दिन खास

मेष: क़रीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। आज धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। ताकि किसी बड़े नुकसान से बच सकें।

वृषभ: रिश्‍तेदारों और छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय कोई भी आपके सौम्‍य व्‍यवहार का फायदा उठा सकता है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। इसलिए अपना ख्‍याल आपको खुद ही रखना होगा।

मिथुन: व्यापार और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ कार्यों को लेकर परेशानी भी हो सकती है। बेहतर होगा कि सोच-समझकर ही कोई स्‍टेप लें। साझेदारों के साथ भी आप डिस्‍कशन कर सकते हैं। हो सकता है कि बेहतर विकल्‍प मिल जाए।

कर्क: व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होने का योग है। बता दें कि सितारों की बेहतर स्थिति से आपके लिए यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। किसी से अचानक धनलाभ का भी योग है।

सिंह: आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। अरसे बाद स‍बके साथ बिताया गया पल सुखद रहेगा। किसी नए मेहमान के आने से खुशियां दोगुनी लगने लगेंगी।

कन्या: अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है। अन्‍यथा संक्रमण से परेशानी हो सकती है। माता-पिता के साथ वार्ता करते समय वाणी में माधुर्य बनाए रखें। यदि किसी बात पर आप सहमत नहीं हैं चीखने-चिल्‍लाने के बजाए शांत मन से अपनी बात रखें। ताकि रिश्‍तों में तल्खियां न आएं।

तुला: मेहनत करेंगे तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। अन्‍यथा नो प्रॉफिट नो गेन की स्थिति रहेगी। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। वहीं सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

वृश्चिक: विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज किया गया आर्थिक निवेश भविष्‍य के लिए लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आने वाले समय में किसी धार्मिक आयोजन के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

धनु: दिन उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। लेकिन आप समझदारी से काम लेंगे तो उनसे पार पा ही लेंगे। जिम्‍मेदारियों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

मकर: अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता मिल सकती है। इसके अलावा अपनी बुद्धिमानी से आप स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

कुंभ: मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता- पिता से अनबन होने की संभावना है। वाणी में माधुर्य बनाए रखें। अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। किसी भी काम में जल्‍दबाजी न करें।

मीन: सोच-समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं। किसी नए साझेदार को बिजनस में शामिल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर कर लें। ताकि बाद में होने वाली बहस और परेशानी से बच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button