छत्तीसगढ़
बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट हैक, आतंकी संगठन ने किया यह
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गई है। बताया जा रहा है कि अतांकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने बार एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट की हैक किया है।
इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सी.के केशरवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार मंलगवार शाम 7:30 से 8 बजे के बीच अतांकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया था।
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ही वेबसाइट ठीक हो गई थी, वेबसाइट को 15 मिनट के लिए हैक किया गया था। फिलहाल सभी डेटा खंगाले जा रहे हैं कि कहीं, हैकिंग के बाद कुछ जरूरी चीजों में बदलाव तो नहीं किया गया है।




