छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया, जवानों ने नक्सलियों के मनसूबों पर फेरा पानी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मौत का सामान बिछा रखा था। फिर एक बार सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बासागुड़ा मार्ग पर 50 किलो का आईईडी बिछा रखा था। लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया और मौके पर से 25-25 किलोग्राम के दो सीरियल आईईडी बरामद की। नक्सलियों ने फिर से बस्तर को दहलाने की साजिश रची थी। लेकिन जवानों ने अपनी सक्रियता से उनके इरादों को ,सफल नहीं होने दिया ।
read also – लम्बे समय से भाजपा का झंडा उठा चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह वाधवा का आज निधन




