inh24छत्तीसगढ़

सरगुजा जिले में अंधविश्वास का ऐसा खेल चला कि 35 वर्षीय युवक की चली गयी जान, जानें मामला

सोनु केदार अम्बिकापुर- सरगुजा जिले में अंधविश्वास का ऐसा खेल चला कि 35 वर्षीय युवक की चली गयी जान मामला उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम महगाई का है जब मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान घर के आंगन में भरे पानी को निकालने के लिए नाली साफ कर रहा था युवक ,,तभी काल बनकर आकाशीय बिजली अपने चपेट में ले ली ,,परिवार जन अस्पताल ले जाने के बजाय उसे गोबर के गढ़े में गाड़ दिया जिससे युवक की मौत हो गई

वीओ 01- सरगुजा जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहाँ के लोग आज भी अंधविश्वास में ही जी रहे हैं अगर सही समय में युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तो शायद युवक की जान बच जाती 35 वर्षीय किशून राम राजवाड़े मंगलवार दोपहर पत्नी औऱ अपने दो मासूम बच्चो के साथ घर के अंदर था बारिस के पानी से आंगन भर गया था जमाव की स्थिती को देखते हुए पानी निकालने के लिए घायल युवक जाम हुई नाली को साफ करने गया तभी अचानक आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया।

इधर गांव के बुजुर्गों ने सुझाव दिया कि घायल को तत्काल गोबर के गढ़े में गाड़ दिया जाय तभी परिजन घर से 100 मीटर की दूरी पर गोबर गड्ढा में ले जाकर घायल युवक को सिर के नीचे तक गोबर में गाड़ दिए.. घंटो चले इस खेल में हालात में कोई सुधार नही होने पर परिजन 108 को सूचना देकर बुलाया गया और इजाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button