छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – ऊपर वाला जब भी देता…देता छप्पर फाड़ के, महिला ने दिया एक साथ 4 बेटी को जन्म…पहले भी है 1 बेटी

छत्तीसगढ़ – राजनांदगांव जिले के अम्बागढ चौकी क्षेत्र के ग्राम केकतीटोला की एक महिला ने निजी नर्सिंग  होम मे  एक साथ चार बच्ची को जन्म दिया है। पूर्व मे इस महिला के एक बेटी और है। कुदरत ने ऐसा करिश्मा किया है कि राजनांदगांव जिले के निजी नर्सिंग होम मे एक महिला ने एक साथ चार बच्चीयो को जन्म दिया है। राजनांदगांव जिले के अम्बागढ चौकी क्षेत्र के केकतीटोला निवासी कलेन्द्री बाई तारम ने एक साथ चार बच्ची को जन्म दिया है।

इससे पूर्व महिला की एक और बेटी है, सात माह मे ही महिला का प्रसव पीडा होने से शुक्ला मल्टीस्पेलिस्ट हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था, डाक्टरो ने महिला की स्थिती को देखते हुए आपरेशन का निर्णय लिया। जिसके बाद आपरेशन से महिला ने चार बच्चियों को जन्म दिया है।

चाईल्ड स्पेस्लिस्ट डा विक्रम बैद का कहना है कि पांच लाख डिलवरी केस मे एक या दो मामले ही ऐसे आते है। अभी जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ है। कई निसंतान दम्पत्ति  ने बच्ची को एडाप्ट करने की इच्छा जताई है लेकिन बच्ची के माता पिता ने गोद देने से इंकार किया है और क्यों न हो बेटियां सबसे प्यारी जो होती हैं।

Update – पूर्व में 2 बेटियां का प्रकाशन हुवा था, जच्चा की पूर्व में एक ही बेटी है

Related Articles

Back to top button