
राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित घर—संसार सेल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसकी चपेट में एक होटल भी आ गया। भीषण आग की वजह से उठती लपटों और धुंए की गुबार की वजह से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। उस वक्त होटल के भीतर 7 लोग थे, जो मारे खौफ के मदद की गुहार लगा रहे थे। हालांकि उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
Read Also – गरियाबंद – व्हाट्सएप स्टेटस में पीड़िता का फ़ोटो डालकर करता था बदनाम, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के नामी होटल शीला और घर संसार सेल अगल—बगल ही संचालित हो रहे हैं। बीती रात अचानक चिंगारी फूटा और कुछ ही देर भी भीषण आग के रुप में तब्दील हो गया। उस आग को हवाओं का साथ मिला और देखते ही देखते होटल और सेल दोनों ही उसकी चपेट में आ गए।
Read Also – बिलासपुर – प्रॉपर्टी डीलर सालों से बेटी की उम्र की युवती से करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, फिर
आग के विकराल रूप को देखते हुए तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना के तुरंत बाद ही दमकल की 15 गाड़ियां पहुंचती गई और चारों ओर से पानी का बौछार शुरू हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद कहीं जाकर आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को सफलता मिल गई, लेकिन आग की ताप अब भी बरकरार है।
Read Also – अस्तबल में घोड़ी के साथ शख्स करता रहा कई दिनों से घिनौनी हरकत, घोड़ी की मालकिन ने देखा तो उड़े होंश फिर….
आग लगने के पीछे वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक चिंगारी इलेक्ट्रिक बोर्ड से फूटी थी, जिसने भीषण रुप ले लिया और होटल व घर—संसार सेल को अपनी चपेट में ले लिया। नुकसान को लेकर किसी तरह का अनुमान सामने नहीं आया है। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।




