छत्तीसगढ़

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने आईईडी बम किया सुरक्षित डिफ्यूज

नारायणपुर जिले के आमदई पुलिस कैंप के पास दो नक्सली आईईडी बरामद हुआ है. जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया है. बता दे की आईईडी जवानों को नुकसाने पहुंचाने के लिए लगाया गया था. जवानों की सतर्कता से नक्सली साजिश नाकाम हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली आईईडी लगाए रखा था. जिसे बीडीएस टीम ने अपनी सूझबूझ से निष्क्रिय कर दिया है. लगातार इस क्षेत्र में नक्सली अपना पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उस क्षेत्र में सुरक्षा दे रहे जवान नाकाम करते आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button