छत्तीसगढ़

भोजपुरी स्टार काजल राघवानी, अक्षरा सिंह खेसारी लाल सहित कई दिग्गज कलाकार देंगे मैनपाट महोत्सव में प्रस्तुति

कैलाश खेर, अनुज शर्मा, खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं लोक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी

रजनीश पांडेय – 12 से 14 फरवरी तक 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन रोपाखार जलाशय के पास किया जा रहा है जिसमे कैलाश खेर, अनुज शर्मा, खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं लोक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके ही साथ मेला, विभागीय स्टॉल, फूडजोन, एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आकर्षण रहेगा।

Read Also – काजल राघवानी के ये टॉप 5 हॉट सेक्सी डांस उड़ा देंगे आपके होंश, बिना देखे नही रह पाऐगे पूरा गाना

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से ख्याति प्राप्त सरगुजा जिले के मैनपाट में अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ विभिन्न बोली, भाषा, एवं संस्कृतियों का भी संगम है। मांझी-मंझवार, पहाड़ी कोरवा, आदिवासियों, यादवों तथा तिब्बती भाषा, बोली और संस्कृति का मेल मैनपाट को अनूठा बनाते हैं। मैनपाट छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक पाट क्षेत्र है।

Read Also – खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘हसबैंड बना ले’ ने मचाया धमाल, 22 लाख से उपर व्यू

यह विंध्य रेंज पर समुद्र तल से करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 407 वर्ग किलोमीटर में फैला पूरा पाट क्षेत्र पहाड़ी, हरियाली, झरने, नदी, खनिज पदार्थ जैसे प्राकृतिक संसाधनो के अनमोल उपहारों से भरा-पूरा है। मैनपाट में तिब्बती कैम्प, बुद्धिष्ट मंदिर तथा अद्वितीय जलवायु प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला का अहसास कराते हैं।

यहां के व्यू पाइंट

मैनपाट में 20 से 25 मनमोहक और अद्भुत पर्यटन पॉइंट है, जो पर्यटकों को आकर्षित करते है। यहां के पर्यटन पांइट में टाईगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, फिश पॉइंट, किंग पॉइंट, परपटिया व्यू, बौद्ध मंदिर तथा अद्भूत उल्टा पानी एवं जलजली शामिल है। उल्टा पानी में नीचे से ऊपर की ओर पानी का बहाव और इंजन बंद वाहनों का चढ़ाई पर चढ़ना तथा जलजली की सिं्प्रग जैसे उछाल वाली जमीन पर्यटकों को विस्मित करते हैं।

Read Also – कई बार बेचा गया युवती को, तंग आकर आखिरकार कर ली ख़ुदकुशी, जशपुर का मामला

जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैनपाट जाने के लिए दरिमा-नावानगर से आगे करीब 15 किलोमीटर का सफर पहाड़ी पर चढ़ते हुए घुमावदार सड़क से गुजरता है। घुमावदार रास्ते के दोनों ओर हरे-भरे वृक्ष, बड़े-बड़े चट्टाने और खाई रोमांच का एहसास कराते हैं।

Related Articles

Back to top button