inh24छत्तीसगढ़

कई बार बेचा गया युवती को, तंग आकर आखिरकार कर ली ख़ुदकुशी, जशपुर का मामला

जशपुर जिले की पुलिस ने एक बेरोजगार युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उसे मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई बार बेचे जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने मानव तस्करी करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह मे शामिल एक दम्पति सहित 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – दिवंगत नेताओं को जिला भाजपा की कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, हो रही जमकर फजीहत

मिली जानकारी के मुताबिक मानव तस्करों के गिरोह में शामिल दम्पति ने बीते वर्ष जूलाई माह में कांसाबेल थाना क्षेत्र के सूजीबहार गांव की एक युवती के साथ कुछ बेरोजगार युवाओं को मध्यप्रदेश के छतरपुर में अच्छी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उन्हे अपने साथ ले भागे थे। इस मामले में गुमशुदा युवती और अन्य युवाओं के परिजनों की रिपोर्ट पर कांसाबेल थाना पुलिस ने मानव तस्करी का अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी।

Read Also – झारखंड की कार में 20 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपी व एक महिला के साथ परिवहन करते गिरफ्तार

पुलिस ने 4 युवाओं को तो छतरपुर जिले से बरामद कर लिया था, लेकिन युवती को साथ लेकर मानव तस्करी करने वाली दंपति फरार हो गई थी। मानव तस्करी करने वाले आरोपी इस बेरोजगार युवती को नौकरी दिलाने की आड़ में छतरपुर जिले में उसका पांच बार सौदा कर मोटी रकम वसूल की गई थी। मानव तस्करी करने वाला इस गिरोह के सदस्य अपने खरीददारों से बार बार प्रताड़ित करने का भय दिखा कर युवती को अपने कब्जे में ले लिया करते थे।

Read Also – CGTOP36 की खबर का असर – संसदीय सचिव शकुंतला साहू के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजन करने पर जनपद सीईओ निलंबित मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

मानव तस्करी करने वाले बदमाशों ने छटवीं बार इस युवती को उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर मे बेच दिया था। इस दौरान खरीददार ने इस युवती को अपने मनोरोगी पुत्र को सौंप दिया। बार बार अपनी खरीद फरोख्त से तंग आकर आखिरकार जशपुर जिले की इस युवती ने आत्महत्या कर ली थी। कांसाबेल पुलिस ने छतरपुर पुलिस के सहयोग से आठ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद कांसाबेल लाया गया है।

Related Articles

Back to top button