छत्तीसगढ़

भाटापारा – कांग्रेस भवन में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

कुश अग्रवाल भाटापारा – शनिवार को सुबह कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेसजनों के द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग को अपनाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Read Also – राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, मां बेटी की गला घोंटकर हत्या

कार्यक्रम में सुशील शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आजादी में सबसे अधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए अहिंसा के मार्ग को हम सभी को अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर उनके जीवन व्यक्तित्व, आज़ादी में उनके योगदान पर परिचर्चा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं गाँधी प्रतिमा के समक्ष 1 मिनट का मौन भी रखा गया। महात्मा गाँधी, के विचार आज भी प्रासंगिक है हमे उनका अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने चाहिए।

Read Also – बड़ी खबर – छात्रावास के 22 बच्चे एक साथ कोरोना की चपेट में आने से मची सनसनी, कोंडागांव का मामला

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निगम मंडल सदस्य सतीष अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुशील शर्मा, गणेश सिंह ध्रुव, प्रदेश प्रतिनिधि, ईश्वर सिंह ठाकुर, पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, राजकुमार शर्मा, नानू सोनी , नरेश चौबे, अशोक तिवारी, सत्ययनारायन जोशी, महिला अध्यक्ष प्रमिला साहू, कुमारी साहू, हिरमत साहू, सतरूपा वर्मा, लष्मी पांडे, सीरीज जांगड़े, गिरीश पार पयानी, मुकेश साहू, सहित कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button