#Social

Sri Lanka ने नौसेना ने मछली पकड़ते नौ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार



कोलंबो Colombo: श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसी के साथ इस वर्ष श्रीलंका द्वारा ऐसी घटनाओं में पकड़े गए भारतीय Citizens की कुल संख्या 261 हो गई है। नौसेना ने कहा कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के डेल्फ्ट द्वीप पर नौ मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी दो नौकाएं जब्त की गई।

नौसेना ने 11 जुलाई को कहा था कि इस साल अवैध शिकार करने को लेकर 252 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और 35 नौकाएं जब्त की गई है। इस माह के आरंभ में श्रीलंका ने भारत के समक्ष एक नौसैनिक की मौत के मामले को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। नौसैनिक की द्वीपीय राष्ट्र के Watershed में कथित रूप से अवैध रूप से मछली पकड़ने में लगी एक भारतीय नौका को जब्त करने के अभियान के दौरान मौत हो गई थी। दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर अनजाने में एक दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के लिए गिरफ्तार किया जाता है।



Source link

Related Articles

Back to top button