inh24छत्तीसगढ़

सूरजपुर – जंगल मे मृत हाथी के दांत काटने का तीन ग्रामीणों पर आरोप, नर हाथी की हुई थी मौत

सूरजपुर जिले में मृत हाथी के दांत काटने और उन्हें बेचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। मामले में वन विभाग के अधिकारियो ने बताया कि जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत दरहोरा गांव के जंगल में मृत हाथी के दांत काटने और बेचने की कोशिश करने के आरोप में वन विभाग ने दरहोरा गांव निवासी परदेसी राम (60), उसके दामाद घुमाडांड गांव निवासी उदितलाल (38) तथा अभय कुमार (30) को हिरासत में लिया है।

Read Also – ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली डांसर से बंदूक की नोक पर रेप, विरोध किया तो

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने इस महीने की 11 तारीख को दरहोरा गांव के जंगल में एक नर हाथी का शव बरामद किया था। शव लगभग एक सप्ताह पुराना था। वन विभाग को जानकारी मिली थी कि हाथी के दोनों दांत काट लिए गए हैं। बाद में वन विभाग ने मामले की जांच शुरू की तथा आरोपियों से हाथी के दांत बरामद कर लिए गए।

Read Also – पांच जोड़े पकड़े गए आपत्तिजनक हालत में, पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

उन्होंने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली कि हाथी के शव को सबसे पहले परदेसी राम ने देखा था और उसने अपने दामाद उदितलाल को इस बात की जानकारी दी थी। हाथी दांत के कीमती होने और उन्हें काटकर बेचने के लिए उदितलाल अपने साथी अभय कुमार के साथ जंगल पहुंचा और धारदार हथियार से हाथी के दोनों दांत काट दिए थे।

Read Also – मौलवी करना चाहता था तीसरी शादी तो पत्नी ने काट दिया गुप्तांग, चाकू के साथ गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वन विभाग ने सूरजपुर के वन मंडल अधिकारी और उप-वनमंडल अधिकारी को हटा दिया है। वहीं, वनपाल और दरहोरा बीट के वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।. अधिकारियों ने हाथी की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने की आशंका जताई थी।

Related Articles

Back to top button