inh24उत्तर प्रदेश
ब्रेकिंग – दो बसों के बीच आमने-सामने टक्कर, हादसे में 6 की मौत, 8 घायल
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के काकोरी में रोडवेज की दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य यात्री घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखनऊ से हरदोई और हरदोई से लखनऊ जा रही रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मारे गए यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने प्रभावितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है.
READ ALSO,,गुड न्यूज – Samsung Galaxy Note 20 सीरीज भारत में हुआ लॉन्च, जाने कीमत और ऑफर्स



