भाटापारा – आईपीएल मैचों में क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 02 सटोरियों को किया गया गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – भाटापारा शहर थाना प्रभारी महेश ध्रुव के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आईपीएल क्रिकेट सटटा खिलाने वाले स्टोरोर्यो के डर पकड़ हेतू ताबड़ तोड़ कार्रवाई कि गई दिन गुरुवार को भाटापारा शहर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों में आईपीएल मैचों पर मुंबई इंडियंस एवं कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच मे आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सटोरियों से कुल नगदी रकम ₹27,000, दो विवो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है। साथ ही सटोरियों के मोबाइल सोशल मीडिया व्हाट्सएप में कुल ₹1,44,000 सट्टा खिलाने का भी रिकॉर्ड मिला है। आरोपियों को धारा 4क जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि विजय केशरिया, प्र.आर संजय सोनी, महिला प्र.आर पुष्पा राठौर, आरक्षक ईकू पटेल, प्रितम अनंत, श्रीचंद ध्रुव, साइबर सेल उपनिरी उमेश वर्मा व कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

- आरोपी राजकुमार चन्दवानी उर्फ ठाकुर दास चंदवानी साकिन टेउराम कॉलोनी हेमू कल्याणी वार्ड भाटापारा को अपने मोबाईल फोन मे आईडी सीएक्स 180 नाम से आईडी बनाकर क्रिकेट सटटा खिलाते मिला। आईडी के संबध मे पूछे जाने पर बुकी संजू के द्वारा देना बताया गया, साथ ही सोशल मिडिया व्हाटसप मे बुकी के साथ आईडी के संबंध मे चैटिंग मिला। इसके अलावा आरोपी के फोन आईडी, वाट्सअप मे पैसो का ट्रान्जेक्शन व सटटा लगाने के संबंध मे वाईस रिकार्डिग पाया गया। आरोपी के सोशल मिडिया व्हाटसप में ₹70,000 का हारजीत का दांव लगाना पाया गया। सटोरिया से नगदी रकम ₹12,000 एवं एक विवो कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल कीमती 20,000/रूपये जप्त किया गया है।
- आरोपी संतोष लिलवानी उर्फ संतू पिता स्व. गुरूदासमल लिलवानी उम्र 42 साल साकिन बजरंग वार्ड भाटापारा अपने घर के सामने आंगन में बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच मे सटटा खिलाते पकड़ा गया। आरोपी के मोबाईल को चेक करने पर सोशल मिडिया व्हाटसप मे मैच मे सटटा लगाने के संबध मे बुकी के साथ चैटिंग, फोन मे बातचीत होना पाया गया है। आरोपी के सोशल मिडिया व्हाटसप में ₹74,000 का हारजीत का दांव लगाना पाया गया है। सटोरिया से नगदी रकम ₹15,000 एवं एक विवो कंपनी का एन्ड्राइड मोबाईल कीमती ₹17,000 जप्त किया गया।




